
नया दौर जब लिखना चाहूं
intense, female voice, epic
June 26th, 2024suno
Lyrics
नया दौर जब लिखना चाहूं ,
क्या लिखूं क्या बिसराऊं मैं,
पर बचपन का वो दौर निराला ,
चाहूं फिर से दोहराऊं मैं,
नया दौर,,,
घर की छत पर लगा बिछौना,
भर जाता था कोना- कोना ,
ये सब जैसे अब लगता है ,
था वो कितना स्वप्न सलोना,
दादी का वो सोन चिरैया वाला,
किस्सा बतलाऊं मैं,
नया दौर जब लिखना चाहूं ,,,,,,,
सुगंध नई किताबों की,
पढ़ने में संबल देते थे,
एक रुपया चूरन के ले,
हम विद्यालय चल देते थे,
जीवन के उस स्वर्ण काल को ,
फिर से कैसे जी पाऊं मैं,
नया दौर जब लिखना चाहूं,,,,
नया दौर जब लिखना चाहूं,,,
मेले में हम जब जाते थे ,
देख मास्टर छुप जाते थे,
ऐसी दिव्य दृष्टि थी उनकी ,
कभी नहीं हम बच पाते थे,
शिष्य और शिक्षक के रिश्ते को ,
परिभाषित कर जाऊं मैं,
नया दौर जब लिखना चाहूं,,,,
इम्तिहान का भय होता था ,
गिनती में भी लय होता था,
रट जाते जब सारे पहाड़े,
तब भी एक संशय होता था,
जीवन के उलझे प्रमेय को ,
फिर इतिसिद्धम कर जाऊं मैं,
नया दौर जब लिखना चाहूं,,,,,,
Recommended

Heartbeat Away
Mandopop, Pop with rap

Gibberish7
dramatic dark mystical military orchestral post-punk improvisation syncopated beat

Urban Shadows
hip hop phonk mechanical dark

Нереальная любовь
мелодичный поп-рок энергичный

Salomão Lima
acoustic rock, acoustic guitar,

Echoes of the Aisle
instrumental,classical music,baroque music,Johann Sebastian Bach

Beautiful Bali
pop rhythmic uplifting

Dance All Night Intro
dance-pop

Ascii Banger 2
[Fusion], Dubstep, Fast, Energetic, Intense, Grunge, Dark

Fade Away
powerful indie

Sonhos Cintilantes
orquestral harmonioso complexo

رَبِّ اغْفِرْلِي واغمرني
ballad deep arabic fusion daff riqq acoustic oud qanun buzuq nay tabla

Luna- Feid
Cuarteto

My Berlin Girlfriend
is a vibrant rap trap noise, Africa y morocco rythm , perfect for creating unforgettable dance party memories.

Annihilation Spirit
symphonic metal, angelic female voice

City Lights
Rap

Banana Leaf Fantasy
tropical rhythmic
