madev

pop

July 2nd, 2024suno

Lyrics

दुख शुरू थे मेरे जन्म से पहले जन्म से पहले मेरी मौत इंतज़ार मे । कैसे कंहू कहानियाँ अब सुनो पूरी लंबी कतार में।। जन्म हुआ मेरा जेल में माँ बाप का चेहरा मैने देखा नही। रोती रही माँ देवकी जुदाई मिली मुझे भेंट में।। मामा से मिला उपहार ये मेरे मात पिता लाचार थे। छः भाईयो को मारा सामने आँसू थे माँ की आँखों मे।। वैसे तो था भगवान् मैं अजीब सा ये खेल है। मेरे मात पिता मेरे देवता वो दोनों ही थे जेल में।। कर्तव्य मिले मुझे जन्म से बचपन बीता संघर्ष मे । जिस माँ ने पाला पोषा मुझे उससे भी हो गया दूर मैं।। विधि का क्या विधान था क्या लेख लिखा था कर्मों का। तुम ठीक से रो तो लेते हो। मैं रो भी ना पाया चैन से।। कहने को मैं सबकुछ था मैं राजा भी मैं रंक भी। कष्ठो से भरा था जीवन मेरा दुखो का मेरे अंत नि।। खेल कूद की उम्र में कर्तव्य मेरे अनेक थे। छुड़वाना था मेरे माता पिता को कई बरसों से कैद थे।। धर्म के चलते कर्म से वो वृंदावन भी छोड़ दिया। मथुरा की उन गलियों से भी अपना दामन मोड़ लिया।। वृंदावन के साथ साथ। किस्मत भी मेरी रूठ गई। प्राणों से प्रिय मेरी वो राधा रानी छूट गई।। बांसुरी को भी त्याग दिया सब छोड़–छाड़ के दूर गया। सुदर्शन धारण करके कान्हा धुन मुरली की भूल गया।। धर्म बचाने की खातिर अब हस्तिनापुर को चला गया मैं। माखन चोरी करता था कभी न्यायधीश अब बन गया ।। समय का चक्र अजीब था में जीत के भी हार गया। धर्म बचाने वाले को दुनिया ने कपटी बता दिया।। तरह तरह के श्राप मिले अश्रु की बूंदे सुख गयी। माँ गांधारी के श्राप से मेरी द्वारिका नगरी डूब गयी।। मेरी बाँसुरी भी छूट गयी मेरी द्वारिका भी डूब गयी। मैंने क्या ही पाया जीवन से जब प्रेमिका ही दूर गयी।। विश्राम करने लेटा था मैं तीर पैर में आ लगी। तुम जीते ज़िंदगी चैन से मुझे मौत चैन की ना मिली।। मानव के इस रूप में मैंने जाने क्या क्या देखा। मेरे वंश का पतन देखा बर्बरीक का मस्तक देखा।। द्रौपदी का चीरहरण अभिमन्यु का अकाल मरण। कुरूक्षेत्र की भूमि मे भारी भरकम विध्वंश देखा।।

Recommended

Iubito
Iubito

guitar, male voice, bass, acoustic, romantic, emotional, sad

Grain Waves Anthem
Grain Waves Anthem

male vocalist,rock,energetic,aggressive,noise rock,psychedelic,noisy,garage punk,raw,surreal

Ancestors Watch Over You
Ancestors Watch Over You

Medicine, soft, witch house, polyrhythmic, anti-house, cinematic, gated reverb

Nonsense Symphony
Nonsense Symphony

:\\>Offspring - lkids arent allright & i want you bad combines 100% copy, but in a "Ixnway of the Hombre" -style

i will tell the star about you
i will tell the star about you

Lofi, ambient, space

你是
你是

city funk,soft,modern music

Gift
Gift

Kpop, anime, pop, electro , band

Gatos Verdes
Gatos Verdes

Female vocal, sertanejo

《輝く未来へ》
《輝く未来へ》

J-pop, punk, upbeats, male vocal, anime OP,

FIRE CAPTAIN
FIRE CAPTAIN

electric rock anthemic

Oath of the Demon Hunters
Oath of the Demon Hunters

Epic Dramatic Metal

FULL SEND🌳
FULL SEND🌳

droptek, german electronica, synth, experimental avant-garde voice, cyberpunk, bass-house

Now in security
Now in security

80s retro aggressive dark synthwave melodic rock

Rainha do Jogar
Rainha do Jogar

Continuo no estilo Clássico Rock, mantendo a intensidade

Remix of Dean Lewis' - How do I say Goodbye
Remix of Dean Lewis' - How do I say Goodbye

Pontian Folk, Korean Pop. Male Voice.

Always someone there to remind me
Always someone there to remind me

female romantic hip hop strings